'मीमी' फेम ऐक्ट्रेस सई ताम्हणकर के ड्राइवर को मुंबई में किशोर बाइकर्स ने बेल्ट से पीटा

मुंबई में रविवार को किशोर लड़कों के एक समूह ने अभिनेत्री सई ताम्हणकर के ड्राइवर की पिटाई कर दी। बकौल ड्राइवर, 4 लड़के सड़क के बीच में बाइक चला रहे थे और हॉर्न बजाने पर उन्होंने बेल्ट व डंडों से उसकी पिटाई की। घटना के समय पीड़ित ड्राइवर फिल्म 'मीमी' फेम ऐक्ट्रेस सई को छोड़कर अपने घर लौट रहा था।

Load More