साइबर क्राइम से निपटने के लिए बिहार पुलिस में तैयार होगा स्पेशल IT कैडर
बिहार पुलिस में पहली बार IT कैडर बनेगा जो साइबर क्राइम पर नजर रखेगा। इसमें B.Tech, कंप्यूटर साइंस और IT से जुड़े अफसर शामिल होंगे। यह कैडर सोशल मीडिया अपराध, हैकिंग, फिशिंग, फ्रॉड जैसे मामलों की जांच करेगा। तकनीकी योग्यता वाले अफसरों की अलग भर्ती होगी। इससे साइबर मामलों की जांच तेज और प्रभावी हो सकेगी।