हिंदुस्तान ज़िंक ने किया डिविडेंड का एलान, शेयर में आज देखी गई गिरावट
हिंदुस्तान ज़िंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10/शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी ने कहा कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जून तय की गई है। कंपनी को मार्च तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 47.35% अधिक ₹3,003 करोड़ का मुनाफा हुआ था। बुधवार को कंपनी के शेयर में 2.5% की गिरावट आई।