+92 से शुरू होने वाले नंबर्स से आने वाली वॉट्सऐप कॉल्स को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने +92 जैसे नंबर से शुरू होने वाले विदेशी नंबरों से वॉट्सऐप पर आने वाली कॉल्स को लेकर चेतावनी जारी की है। एडवाइज़री के मुताबिक, साइबर अपराधी इन नंबरों से कॉल कर खुद को डीओटी के अधिकारी बताते हैं और लोगों को डराते व उनकी निजी जानकारियां निकालते हैं। बकौल डीओटी, वे ऐसी कॉल्स नहीं कराते।