'...तो साथ रहने का मतलब नहीं', BJP के साथ आने की अटकलों के बीच MVA पर उद्धव का बड़ा बयान
बीजेपी के साथ आने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की एकता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव के दौरान सीट बंटवारे पर बातचीत आखिरी क्षण तक चली...जिससे जनता में गलत संदेश गया। इस गलती को सुधारना होगा। अगर भविष्य में ऐसी गलतियां होती रहीं...तो साथ रहने का मतलब नहीं है।"