'₹1 लाख की सैलरी लेकिन ₹30,000 वाली फीलिंग' गुरुग्राम की महिला के दर्द से हर कोई कर रहा रिलेट
गुरुग्राम की एक सीए के मुताबिक, आजकल ₹1 लाख की सैलरी ₹30,000 के बराबर है। सीए ने कहा, "₹1 लाख/माह कमाने वाला मिडल-क्लास शख्स किराए पर ₹25,000...राशन पर ₹10,000, आवाजाही पर ₹5,000...बिजली-वायफाय-मोबाइल पर ₹3,000, शॉपिंग आदि पर ₹5,000, बाहर खाने पीने पर ₹5,000...बीमा-इमरजेंसी पर ₹7,000, फैमिली सपोर्ट/तोहफे आदि पर ₹5,000...एसआईपी-निवेश पर ₹20,000 और इमरजेंसी फंड/सेविंग्स पर ₹15,000 खर्च करता है।"