'₹10 का बिस्किट' मीम वाले शादाब जकाती की फिर बढ़ी मुश्किलें, यूपी में दर्ज हुआ केस
'₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी' डायलॉग से मशहूर हुए यूट्यूबर शादाब जकाती फिर से विवादों में हैं। रविवार को मेरठ में अपने ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन में उन्होंने कई प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर बुलाए जिसके चलते भारी भीड़ जुटी और आवागमन बाधित हो गया। उनपर बिना अनुमति कार्यक्रम करने और सड़क जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।