'₹100 करोड़ कमाना है'; यूपी में अमीर बनने की चाहत में ठग बन गई महिला; डायरी में लिखती थी सपने
गोरखपुर (यूपी) में 10 से अधिक लोगों से करीब ₹3.67 करोड़ की ठगी करने के आरोप में स्टेशन मास्टर व उसकी बेटी गिरफ्तार हुई है। आरोपी महिला के पास डायरी मिली जिसमें उसने लिखा था, 'मैं गरिमा सिंह अरबपति बनूंगी। मेरा लक्ष्य है ₹100 करोड़ कमाना। धन्यवाद भगवान।" वहीं, लोन दिलाने और माफ कराने का झांसा देकर ठगी की गई।