'₹15 वाली हेयर डाई लगा ली क्या?' किंग चार्ल्स से मिलने पहुंचे बाबर आज़म, जमकर उड़ा मज़ाक
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से मुलाकात के लिए टीम के साथ पहुंचे जिसके बाद उनके लुक को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। बाबर के बाल असामान्य रूप से काले और चमकदार नज़र आए जिस पर यूज़र्स ने मज़ाक करते हुए कहा कि उन्होंने '₹15 वाली हेयर डाई' इस्तेमाल की है।