'₹370 की बिरयानी' टिप्पणी वाले हिमांशु को गलती का है पछतावा? बॉस ने बताया
कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '(गर्लफ्रेंड को) ₹370 की बिरयानी खिलाई है, वसूल तो करूंगा ही' टिप्पणी करने वाले हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकालने वाले 'स्टारविक डिज़ाइन' के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने बताया कि उसे बहुत खेद है। बकौल विवेक, उसने बताया कि शो के माहौल के कारण उसने ऐसी बातें कही और वह इसके लिए शर्मिंदा है।