"$4 पेट्रोल का मज़ा ले लो, जल्द तरसोगे": ईरान ने अमेरिकी ईंधन कीमतों को लेकर ट्रंप पर कसा तंज
ईरानी संसद के अध्यक्ष एमबी गलिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की होर्मुज़ स्ट्रेट नाकेबंदी चेतावनी पर तंज कसते हुए वाइट हाउस के आस-पास के गैसपंप पर तेल की कीमतों का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, "$4 पेट्रोल का मज़ा ले लो...जल्द तरसोगे।" उन्होंने "ΔO>0⇒f(f(O))>f(O)" फॉर्मूला देकर संकेत दिया कि तनाव बढ़ने पर तेल कीमतें कई गुना उछाल ले सकती हैं।