'₹40 करोड़ की स्क्रिप्ट, चांदी के नायाब बर्तन और अनोखी चीज़ें', देखें अदनान सामी के घर का वीडियो
कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान ने सिंगर अदनान सामी के लोखंडवाला स्थित लग्ज़ीरियस घर का वीडियो शेयर किया है। इसमें ₹20-40 करोड़ की बीथोवेन की दुर्लभ पांडुलिपि, अलग-अलग देशों के चांदी के नायाब बर्तन, 'आलम आरा’ का ओरिजिनल रिकॉर्ड व 'अमर अकबर एंथनी', 'यादों की बारात', 'आराधना', 'पाकीज़ा', 'हरे रामा हरे कृष्णा' और 'शोले' समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड शामिल हैं।