'₹5 करोड़ दो वरना पत्नी को फोटो भेज देंगे' यूट्यूबर अश्वी यादव ने शख्स से मांगी रंगदारी
यूट्यूबर अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव समेत 5 लोगों पर ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने और करीब ₹1.75 करोड़ वसूलने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़ित शख्स के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी निजी तस्वीरें उसकी पत्नी/परिजनों/परिचितों को भेजने की धमकी देकर लगातार डराया-धमकाया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने रंगदारी न देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी।