'RANA', 'C9Uzhair' और 'आबिद जट्ट' कौन हैं जो बंगाल में पकड़े गए जैश आतंकवादी से जुड़े हैं?
एफआईआर के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल सोशल मीडिया/वॉट्सऐप के ज़रिए कई विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था। जांच में पाकिस्तान के दो नंबर मिले, जो 'Rana' और 'C9Uzhair' नाम से सेव थे जबकि अमेरिका का एक नंबर 'अबिद जट्ट' ऑपरेट कर रहा था। हैंडलर्स ने मंडल को जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसकर अशांति फैलाने का निर्देश दिया था।