'आकिब जावेद और मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया', पाक फैन का वीडियो वायरल
भारत के खिलाफ महिला एशिया कप मुकाबले के दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और आकिब जावेद पर निशाना साधा जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। स्टैंड्स में बेहद कम पाकिस्तानी प्रशंसकों की मौजूदगी का ज़िक्र करते हुए फैन ने कहा, "कोई पाकिस्तानी मैच देखने नहीं आया...आपने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया।"