'काशी' कैफे में बीफ परोसने और गांधीजी संग जिन्ना की तस्वीर का दावा करने पर यूट्यूबर पर केस दर्ज
केरल पुलिस ने यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने वीडियो में दावा किया था कि फोर्ट कोच्चि के 'काशी आर्ट कैफे' में बीफ परोसा जाता है और गांधीजी के साथ जिन्ना की तस्वीर लगी है। FIR के मुताबिक, उनके वीडियो से सार्वजनिक शांति भंग होने और दो समुदायों के बीच टकराव की आशंका थी।