फरहान-श्रद्धा के कथित रिश्ते से नाराज थे शक्ति कपूर? पूर्व पत्रकार ने सुनाया किस्सा
पूर्व पत्रकार निकिता दलवी ने 'Hindi Rush' को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि अभिनेता शक्ति कपूर अपनी बेटी श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के कथित रिश्ते से खुश नहीं थे। निकिता के मुताबिक, मां से विवाद के बाद श्रद्धा फरहान के घर रहने चली गई थीं। इससे नाराज़ शक्ति कपूर उन्हें खींचकर अपने साथ वापस ले आए थे।