'लाठीचार्ज, पेलेट गन इस्तेमाल नहीं होगा', झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज से कुछ घंटे पहले बोलीं मंत्री
झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से कुछ घंटे पहले झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे ने कहा था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ज़रूरी कदम उठा रहा है। दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन वाली घटना की ओर इशारा कर मंत्री ने कहा कि यहां पेलेट गन या लाठीचार्ज का इस्तेमाल नहीं होगा।