'सुजा दिया यार इसने मार-मार के' कहते स्टंप माइक पर सुने गए ऋषभ पंत; वीडियो हुआ वायरल
ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाज़ जॉश टंग की गेंद जांघ के पास लगने पर स्टंप माइक पर कहते सुनाई दिए, "सुजा दिया यार इसने मार-मार के।" पंत ने कहा, "सेम जगह मारे जा रहा है।"
इसके बाद अगली गेंद पर ही पंत 134 पर आउट हो गए।