बिटकॉइन के दाम गुरुवार को पहली बार $1,00,000 के पार हो गए। ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन 4 हफ्तों में तकरीबन 45% बढ़ चुका है। दरअसल, अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की जीत को क्रिप्टोकरेंसी पर लगे रेगुलेशन में नरमी का संकेत माना जा रहा है जिसके बाद से बिटकॉइन के दाम बढ़ रहे हैं।