₹1.25 लाख/किलो के भाव तक जा सकती है चांदी की कीमत: रिपोर्ट
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लॉन्ग टर्म में चांदी रिटर्न देने के मामले में सोने को पछाड़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी अगले 12-15 महीने में ₹1.25 लाख/किलोग्राम के भाव तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों के साथ-साथ चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड भी मज़बूत बनी हुई है।