₹1.34 करोड़ के गोल्ड कैप्सूल मलाशय में छिपाने वाले 2 किशोर दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े गए
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 19 वर्षीय 2 किशोरों को ₹1.34 करोड़ मूल्य का सोना तस्करी कर देश में लाने के आरोप में पकड़ा गया है। सीमा शुल्क विभाग ने बताया है कि दोनों किशोरों ने अपने मलाशय में गोल्ड कैप्सूल के रूप में 1.8 किलोग्राम सोना छुपा रखा था। दोनों किशोर मणिपुर के हैं।