₹1.5 करोड़ की बीमा राशि के लिए श्मशान से शव चुराकर गुजरात के कारोबारी ने रचा अपनी मौत का नाटक
बनासकांठा (गुजरात) में कर्ज़ में डूबे होटल कारोबारी दलपत सिंह परमार ने करीब ₹1.5 करोड़ की बीमा राशि पाने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा है। परिवार समेत 4 लोगों ने श्मशान घाट में दफन शव निकाला और दलपत की कार में रखकर आग लगा दी। शव के सैंपल परिवार से मैच न होने पर जांच की गई थी।