₹1.5 लाख के आईफोन के लिए यूपी में की गई डिलीवरी बॉय की हत्या, बैग में भरकर फेंकी लाश
लखनऊ (यूपी) में ₹1.5 लाख के आईफोन के लिए एक ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय को घर के अंदर बुलाकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई और लाश डिलीवरी बैग में भरकर नहर में फेंक दी। घटना 23 सितंबर की है। घरवालों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया है।