₹1.5 लाख/किलोग्राम तक पहुंच सकती है चांदी की कीमतें
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने चांदी की कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। फर्म ने कहा, "उम्मीद है कि घरेलू मोर्चे पर कीमतें 6-महीनों में धीरे-धीरे ₹1,35,000/ किलोग्राम और फिर 12-महीनों में ₹1,50,000/ किलोग्राम पहुंच जाएंगी बशर्ते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.5 के आसपास कारोबार करे।" बकौल रिपोर्ट्स, चांदी ने इस साल 45% का रिटर्न दिया है।