₹1.5 लाख वेतन फिर भी ₹20,000 माह बचाना मुश्किल, इतना महंगा है क्या बेंगलुरु में रहना?
X पर एक शख्स ने बताया कि बेंगलुरु में ₹1.50 लाख/माह कमा रहा उसका कज़न मुश्किल से ₹15,000-₹20,000/माह बचा पाता है। शख्स के मुताबिक, उसके छोटे से अपार्टमेंट का किराया करीब ₹36,000, खाने-ग्रोसरी का ₹13,000-₹15,0000, कैब-ऑटो पर ₹6,000-₹8,000 और कॉफी-वीकेंड पर बाहर जाने पर ₹10,000-₹12,000 खर्च हो जाते हैं।" शख्स ने लिखा, "बड़ी सैलरी, कम बचत, वेलकम टू बेंगलुरु लाइफ।"