ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमत ₹1,800 गिरकर ₹95,050 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹96,850 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और इसकी कीमत ₹1,000 गिरकर ₹97,000 किलोग्राम पर आ गई।