₹1.97 करोड़ के बन जाएंगे ₹5,187 करोड़, NSE IPO इनके लिए साबित होगा कुबेर का खजाना
NSE के IPO को SEBI से मंज़ूरी मिल गई है। बकौल रिपोर्ट्स, IPO में SBI 2.47 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में है जिन्हें उसने दशकों पहले 80 पैसे/शेयर की कीमत पर खरीदा था और कुल ₹1.97 करोड़ का निवेश किया था। बाज़ार जानकारों के मुताबिक, न्यूनतम इश्यू प्राइस ₹2,100 रहने पर SBI को करीब ₹5,187 करोड़ मिल सकते हैं।