₹1 के शेयर को खरीदने की मची लूट, सालभर में ही 6200% चढ़ गया भाव
एलीटकॉन इंटरनैशनल के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में 5% का अपर सर्किट लगा और यह ₹69.67 प्रति शेयर पर पहुंच गया। कंपनी ने फंड जुटाने के लिए बोर्ड मीटिंग की तारीख की घोषणा की है। इसने एक साल में 6,200% रिटर्न दिया और इस दौरान इसकी कीमत ₹1 से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंची।