₹1 करोड़ की घड़ी पहनकर इवेंट में नज़र आए शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान को हाल ही में एक इवेंट में पटेक फिलिप कंपनी की 5821/1ए क्यूबिटस सेल्फ वाइंडिंग घड़ी पहने देखा गया। द इंडियन होरोलॉजी के अनुसार, पटेक फिलिप की इस घड़ी की बाज़ार में कीमत $115,000 (लगभग ₹1 करोड़) है। गौरतलब है, पटेक फिलिप स्विटज़रलैंड की कंपनी है और यह लग्ज़री घड़ी बनाती है।

Load More