$1 ट्रिलियन बाज़ार पूंजीकरण वाली पहली नॉन टेक अमेरिकी कंपनी बनी बर्कशायर हैथवे
अरबपति वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे का बाज़ार पूंजीकरण $1 ट्रिलियन तक पहुंच गया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली नॉन टेक अमेरिकी कंपनी बन गई है। बुधवार को बर्कशायर हैथवे के शेयरों में 0.8% तक की तेज़ी आई। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 30% तक चढ़ चुके हैं।