'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार, लेंसकार्ट $7-8 बिलियन के वैल्यूएशन पर वित्त वर्ष 2026 के अंत तक $750 मिलियन से $1 बिलियन तक का आईपीओ ला सकती है। बकौल रिपोर्ट, लेंसकार्ट ने आईपीओ के लिए बैंकर्स से संपर्क किया है। वित्त वर्ष 2024 में लेंसकार्ट को ₹10 करोड़ का घाटा हुआ था जबकि इसका रेवेन्यू ₹5,427 करोड़ था।