₹1 लाख का इनामी और हाथरस घटना का मुख्य आरोपी अस्पताल में है भर्ती: वकील
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में हुई भगदड़ की घटना को लेकर नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने कहा है कि घटना का मुख्य आरोपी व नारायण साकार हरि का मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि मधुकर को हृदय संबंधी समस्याएं हैं। पुलिस ने मधुकर पर ₹1 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।