ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹99,800/10 ग्राम पर पहुंच गई। इस साल अबतक सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹20,850 की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में स्पॉट गोल्ड की कीमत $3,397.18/औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत ₹500 बढ़कर ₹98,500/किलोग्राम हो गई है।