₹1 लाख के चालान, चलते-चलते Fortuner की नंबर प्लेट हो जाती है ब्लैक; वीडियो वायरल
यूपीएससी एजुकेटर अमित किल्होर ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की नंबर प्लेट चलते-चलते ब्लैक हो जाती है। उन्होंने बताया, "इस गाड़ी पर ओवर स्पीडिंग, सीट बेल्ट ना पहनना, गलत साइड में ड्राइव क्रेन समेत कई अन्य कारणों से ₹1 लाख के चालान लंबित हैं। यह गाड़ी किसी पावरफुल इंसान की होगी।"