₹1 लाख की मासिक सैलरी होने पर होम लोन की कितनी EMI लेना सही?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ₹1 लाख की मासिक टेक-होम सैलरी होने पर होम लोन की EMI इनकम का 25%-40% यानी ₹25,000-₹40,000 के बीच होनी चाहिए। बैंक आय के 50%-55% तक EMI मंजूर कर सकते हैं लेकिन इससे आकस्मिक ज़रूरतों के लिए कम पैसा बच सकता है। घर खरीदते समय डाउन पेमेंट/इमरजेंसी फंड और मौजूदा वित्तीय ज़िम्मेदारियों का ध्यान रखना चाहिए।