ब्रैंड्स की वैल्युएशन बताने वाली कंपनी ब्रैंड फाइनेंस के मुताबिक, दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 लीग आईपीएल की टोटल वैल्यू $12 बिलियन (₹1.01 लाख करोड़) के पार पहुंच गई है। पिछले साल आईपीएल की वैल्यूएशन $10.7 बिलियन थी जबकि 2009 में इस लीग की वैल्यूएशन $2 बिलियन (₹16,943 लाख करोड़) थी। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी।