झालमुड़ी वाले को पीएम मोदी द्वारा दिए गए ₹10 के नोट को खरीदने की लगी होड़, ₹1 लाख पहुंची बोली
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झालमुड़ी विक्रेता को दिया गया ₹10 का नोट खरीदने की होड़ लग गई है। प्रशंसकों व नोट संग्रहकर्ताओं ने ऊंची बोलियां लगानी शुरू कर दी हैं और इसकी बोली ₹1 लाख तक पहुंच गई है। बकौल रिपोर्ट, दुकानदार फिलहाल इसे बेचना नहीं चाह रहा है।