₹10 के किराए को लेकर रिटायर्ड बुज़ुर्ग IAS और कंडक्टर के बीच जमकर हुई हाथापाई, चले लात-घूंसे
जयपुर (राजस्थान) में ₹10 के किराए को लेकर लो फ्लोर बस में एक रिटायर्ड बुज़ुर्ग आईएसएस अधिकारी व कंडक्टर के बीच जमकर हाथापाई हुई और कंडक्टर ने बुज़ुर्ग को कई बार घूंसे मारे। पुलिस जांच कर रही है कि यह वीडियो कितना पुराना है और कहां का है। वीडियो में कंडक्टर, बुज़ुर्ग को धक्का देते हुए नज़र आ रहा है।