$10 बिलियन का मुनाफा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का शुद्ध मुनाफा मार्च-2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में पहली बार $10 बिलियन (₹95,754 करोड़) के पार पहुंच गया जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8.9% घटकर ₹20,589 करोड़ रहा जबकि रेवेन्यू 12.9% बढ़कर ₹3,25,290 करोड़ हो गया।