'10 साल के शाहरुख खान हमें समोसा सप्लाई करते थे', पंकज कपूर ने सुनाया SRK से जुड़ा किस्सा
अभिनेता पंकज कपूर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने दिल्ली के नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 10 साल के शाहरुख कई बार कैंटीन में कलाकारों को समोसा सप्लाई किया करते थे। पंकज कपूर ने कहा, "मुझे लगता है कि उस समय उनके चाचा या पिता कैंटीन चलाते थे।"