₹100-100 के चंदे से जन सुराज के लिए जुटाएंगे ₹200 करोड़ का फंड : प्रशांत किशोर
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 2 करोड़ लोगों से ₹100-100 का चंदा लेकर अपनी पार्टी के लिए ₹200 करोड़ जुटाएंगे। उन्होंने कहा, "'विकेंद्रीकृत चंदा' व्यवस्था 2 अक्टूबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा, "चुनाव लड़ने के लिए हमारे उम्मीदवारों को पैसे की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।"