₹100 के फिलाटेली पासपोर्ट के लिए बेंगलुरु के पोस्ट ऑफिस में रात 2 बजे से लगी लंबी लाइन
बेंगलुरु जनरल पोस्ट ऑफिस में फिलाटेली पासपोर्ट की मांग इतनी बढ़ी कि लोग रात 2 बजे से कतार में लगाने लगे। मात्र ₹100 में मिलने वाला यह पासपोर्ट असली पासपोर्ट जैसा दिखता है और इसमें डाकघरों की मुहर लगाई जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद इसका क्रेज युवाओं और ट्रेवलर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है।