₹100 की मंथली SIP से कितने समय में बनेगा ₹10 लाख का फंड?
सेबी के एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹100 की एसआईपी में निवेश करे और उस पर 12% का सालाना रिटर्न मिले तो 39 वर्ष में ₹10.43 लाख का फंड बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, अगर ₹100 की मंथली SIP पर 10% का वार्षिक रिटर्न मिलता है तो 45 वर्षों में ₹10.48 लाख का फंड बन जाएगा।