₹100 करोड़ के नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका, शाहरुख खान के होंगे पड़ोसी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, 11,266 वर्ग फीट में फैली इस सी-फेसिंग प्रॉपर्टी के साथ 1,300 वर्ग फीट का अतिरिक्त टैरिस स्पेस है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ₹100 करोड़ से अधिक की यह प्रॉपर्टी शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के पास स्थित है।