₹100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्ज़ी IAS अफसर अरेस्ट, खुद को बताता था NSA डोभाल का एजेंट
खगड़िया पुलिस (बिहार) ने मनीष कुमार नामक फर्ज़ी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया जो खुद को NSA अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी के पास हिरण-बारहसिंगा के सींग, टेस्ला कार, 5 ऐप्पल फोन, 4 चेक बुक सहित अन्य सामान मिला। फर्ज़ी आईएएस के पास से ₹100 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी मिली है।