'10वीं फेल' के टैग ने किया परेशान तो बतौर सांसद 58 साल की उम्र में इस नेता ने पास की परीक्षा
शिवसेना के टिकट पर 2014 और 2019 में सांसद बने श्रीरंग बारणे (61) अपने चुनावी हलफनामे में '10वीं फेल' के टैग से इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने 58 की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास कर ली। उन्होंने कहा था, "पुरस्कार और चुनाव जीतना बहुत अच्छा लगता है...लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह लक्ष्य हासिल करना है।"