₹1100 करोड़ की नेटवर्थ के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल त्रिशनीत 8वीं में हुए थे फेल
टीएसी सिक्योरिटी के फाउंडर व सीईओ त्रिशनीत अरोड़ा ₹1,100 करोड़ की नेटवर्थ के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 1,463वें स्थान पर हैं। वह इस सूची में जगह पाने वाले छठे सबसे युवा भारतीय हैं। पंजाब के रहने वाले साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट त्रिशनीत 8वीं कक्षा में फेल हो गए थे और बाद में उन्होंने दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई पूरी की।