₹11000 सैलरी पाने वाले ड्राइवर के हैं 5 मकान; PNB के ₹17 करोड़ के फर्ज़ी नोट केस में खुलासा
सहारनपुर (यूपी) में पीएनबी शाखा के करेंसी चेस्ट से बरामद ₹17.29 करोड़ के फर्ज़ी नोट के मामले में ठेके पर काम करने वाला ड्राइवर-लोडर एनआईए की जांच का केंद्र बन गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ₹11,000/माह सैलरी वाले ड्राइवर के 5 मकान, एक एसयूवी, एक सेडान और 2 मोटरसाइकल हैं। एजेंसी निलंबित मैनेजर से उसके संबंधों की जांच कर रही है।