₹118 से 2 साल में ₹2125 पर पहुंचा इस सोलर पावर कंपनी का शेयर, दिया 1700% का रिटर्न
सोलर पावर बिज़नेस से जुड़ी कंपनी ओरियाना पावर ने अपने शेयरधारकों को 2 साल में 1700% का रिटर्न दिया है। 2023 में आए कंपनी के आईपीओ में एक शेयर का दाम ₹118 था जो गुरुवार को ₹2125 पर पहुंचा। कंपनी का शेयर 11 अगस्त 2023 को ₹302 पर लिस्ट हुआ था और इसके आईपीओ को 176 गुना बोली मिली थी।